लाइव न्यूज़ :

Olympic Qualifier: 13 से 19 जनवरी तक रांची में ओलंपिक क्वालीफायर मैच, भारत की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित, इस खिलाड़ी को कप्तान और उपकप्तान बनाया, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2023 14:16 IST

Olympic Qualifier: भारत 13 जनवरी को अमेरिका से पहला मैच खेलेगा। इसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड और 16 जनवरी को इटली से खेलना है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को पूल बी में न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका के साथ रखा गया है।जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य ग्रुप ए में हैं।टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीमें पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये क्वालीफाई करेंगी।

Olympic Qualifier: अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया 13 से 19 जनवरी तक रांची में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होंगी जबकि वंदना कटारिया उपकप्तान रहेंगी। टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीमें पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये क्वालीफाई करेंगी।

भारतीय महिला टीम की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन ने कहा ,‘पेरिस ओलंपिक के हमारे सफर में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमें अपेक्षाओं पर खरे उतरकर ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना है।’ उन्होंने कहा ,‘काफी सोच विचार के बाद हमने संतुलित टीम चुनी है।

सविता और वंदना अपने करियर में कई बार भारी दबाव में खेल चुके हैं। वे बतौर कप्तान और उपकप्तान दूसरों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।’ सविता ने हाल ही में एफआईएच वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता जबकि वंदना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी।

भारत को पूल बी में न्यूजीलैंड, इटली और अमेरिका के साथ रखा गया है, जबकि जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य ग्रुप ए में हैं। भारत 13 जनवरी को अमेरिका से पहला मैच खेलेगा। इसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड और 16 जनवरी को इटली से खेलना है।

टीम:

गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), बिछू देवी खारीबाम

डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका

मिडफील्डर : निशा, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, नवनीत कौर, सलीमा टेटे, सोनिका, ज्योति, ब्यूटी डुंगडुंग

फॉरवर्ड : लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम