लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के आयोजक खेल गांव में भारतीय एथलीटों के सुरक्षित प्रवास और प्रशिक्षण पर काम कर रहे: टीओसीओजी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों (टीओसीओजी) ने कहा कि वे खेल गांव में भारतीय खिलाड़ियों के सुरक्षित प्रवास और बिना किसी रूकावट के अभ्यास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।

आयोजकों ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को इस संबंध में पत्र लिखा है।

इससे पहले जापान की सरकार ने तोक्यो ओलंपिक के लिये जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को रवानगी से एक हफ्ते पहले रोज कोविड-19 जांच कराने और पहुंचने के बाद तीन दिन तक अन्य देश के किसी भी व्यक्ति से मेलजोल नहीं करने को कहा है जिस पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने नाराजगी जतायी थी।

ये सख्त नियम उन 11 देशों के सभी यात्रियों - जिसमें खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं - के लिये लगाये गये हैं जहां कोविड-19 के अलग वैरिएंट मिले हैं। इन देशों में भारत भी शामिल हैं।

आईओए ने इनकी काफी कड़ी आलोचना की और इन्हें ‘‘अनुचित और भेदभावपूर्ण’’ बताया। उसने खेलों की आयोजन समिति को पत्र लिखा है और उससे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि कोविड-19 को रोकने की व्यवस्था से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोई "प्रतिकूल और हानिकारक प्रभाव" नहीं पड़े।

आईओए के पत्र के जवाब में टीओसीओजी ने कहा, ‘‘ तोक्यो 2020 यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि कैसे आपके एनओसी (राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) के साथ-साथ अन्य 10 देशों के एथलीट और अन्य सभी 195 (देशों) एनओसी के साथ खेल गांव में सुरक्षित तरीके से रहने के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आपको इसकी जानकारी प्रदान करने की उम्मीद करते हैं और जितनी जल्दी संभव हो हम इस मुद्दे पर एक साथ चर्चा करेंगे।’’

आईओए ने अपनी ओर से कहा कि उसके अध्यक्ष और महासचिव टीओसीओजी के साथ चर्चा कर रहे थे और तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल पर लगाई गई शर्तों पर स्पष्टीकरण मांग रहे थे।

भारत में दूसरी लहर के बाद कोविड-19 हालात काफी सुधर चुके हैं और रोज संक्रमण के मामले तीन लाख से ज्यादा से घटकर अब 60,000 हो गये हैं।

भारत को ग्रुप एक में अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

ग्रुप एक देशों के लिये सलाह के अनुसार, ‘‘यात्रा करने से पहले : आपको जापान के लिये रवानगी से पहले सात दिन तक प्रत्येक दिन परीक्षण कराना होगा और‘शारीरिक दूरी के नियमों को पालन करना होगा।’’

यहां तक खिलाड़ियों और अधिकारियों को जापान पहुंचने के बाद तीन दिन तक अपने दल के अलावा किसी अन्य से मेलजोल की अनुमति नहीं दी जायेगी। खिलाड़ियों को खेल गांव में भी अपनी प्रतिस्पर्धा शुरू होने से पांच दिन पहले ही प्रवेश दिया जायेगा।

आईओए ने नये नियमों पर सवाल उठाते हुए इसे भारतीय खिलाड़ियों के लिए अनुचित करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!