लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ने बीजू पटनायक खेल एवं साहसिक पुरस्कारों से सम्मानित किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 14:48 IST

Open in App

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास को रविवार को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित बीजू पटनायक खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रोहिदास को राज्य के खेल एवं युवा सेवा मंत्री टीके बेहड़ा ने पुरस्कार दिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने वाले ओडिशा के अनुभवी हॉकी कोच कालू चरण चौधरी को खेलों को बढ़ावा देने के लिए जीवन पर्यंत उपलब्धियों के लिए बीजू पटनायक खेल पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।कोचिंग में बीजू पटनायक खेल एक्सीलेंस पुरस्कार पैरा खिलाड़ियों के बैडमिंटन कोच शिव प्रसाद दास को दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।कटक के पुलिस एएसआई त्रिलोक्यनाथ को इस साल बीजू पटनायक साहसिक पुरस्कार दिया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, एक रजत पदक और एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो संदेश में विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, ‘‘महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती के मौके पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल इस दिन को हम बेहद खुशी और गौरव के साथ मना रहे हैं। ओलंपिक में भरतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट70 वर्षीय पत्नी शोभा की हत्या, मानसिक रूप से बीमार पति रंगनाथ बगल में लेटा रहा, आरोपी ने नकदी न मिलने पर चेन, चूड़ियां और सोने के गहने चुराए

क्राइम अलर्टशराब के नशे में धुत 2 महिला ने टैक्सी को टक्कर मारी, कैब ड्राइवर को हेलमेट से मारा और भीड़ को दी गाली, वीडियो

क्राइम अलर्टशादी करने से मना, प्रेमी हरिओम मरने की धमकी देकर पंखे से लटक कर बिस्तर पर खड़ा, प्रेमिका शीतल ने पैर पर लात मारी और फंदे पर झूला आशिक?

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!