स्थानापन्न खिलाड़ी मॉरिसियो के दो गोल से ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को बराबरी पर रोका

By भाषा | Published: November 29, 2020 08:25 PM2020-11-29T20:25:23+5:302020-11-29T20:25:23+5:30

Odisha FC held Jamshedpur FC on par with two goals from substitute Mauricio | स्थानापन्न खिलाड़ी मॉरिसियो के दो गोल से ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को बराबरी पर रोका

स्थानापन्न खिलाड़ी मॉरिसियो के दो गोल से ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को बराबरी पर रोका

वास्को, 29 नवंबर स्थानापन्न खिलाड़ी डिएगो मॉरिसियो के दो गोल की मदद से ओडिशा एफसी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

जमशेदपुर के नेरिजस वाल्सकिस ने पहले हाफ में दबदबा बनाते हुए 12वें और 27वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।

मध्यांतर के बाद मैदान पर उतरे मॉरिसियो ने इसके बाद मैच का रुख बदला। उन्होंने 77वें मिनट में जमशेदपुर की बढ़त को कम किया जबकि इंजरी टाइम में एक और गोल दागकर स्कोर 2-2 करके अपनी टीम को एक अंक दिला दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Odisha FC held Jamshedpur FC on par with two goals from substitute Mauricio

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे