लाइव न्यूज़ :

रजत से संतुष्ट नहीं होना, अगली बार स्वर्ण के लिए जोर लगना: शाह ने चानू से कहा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:45 IST

Open in App

गृहमंत्री अमित शाह ने तोक्यो ओलंपिक की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को शनिवार को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें रजत पदक से संतुष्ट नहीं होना चाहिये और अगली बार स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य बनाना चाहिये। चानू को ओलंपिक पदक जीतने के बाद मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया । उन्हें पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) के 51वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर सम्मानित किया किया गया। शाह ने 27 साल की इस खिलाड़ी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चानू ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है और अब वह पुलिस बल का एक गौरवान्वित सदस्य हैं।गृहमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।’’शाह ने कहा, ‘‘ जब मैं उन्हें सम्मानित करने के लिए मंच पर उनसे मिला, तो मैंने उनकी सफलता की कामना की। देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी तक सभी ने उनकी सराहना की है और उनकी जीत की खुशी मनाई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें रजत पदक से संतुष्ट नहीं होना चाहिए बल्कि अब स्वर्ण का लक्ष्य रखना चाहिए। पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है।’’ इससे पहले शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया ,‘‘ ‘बीपीआर एंड डी’ द्वारा चानू का स्वागत करने के लिये भारतीय पुलिस की ओर से यह छोटा सा प्रयास है ।’’ इस मौके पर गृहमंत्री ने अभ्यास में उत्कृष्ट रहे प्रदेशों और केंद्रीय पुलिस संगठनों को पदक और ट्रॉफियां भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!