लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश और पाकिस्तान में सीमित ओवरों की श्रृंखलाओं के लिए रवाना

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:40 IST

Open in App

ऑकलैंड, 23 अगस्त (एपी) न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम सोमवार को यहां से बांग्लादेश के लिए रवाना हुई जहां उसे ढाका में पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भाग लेना है।  टॉम लैथम की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम एक सितंबर से शुरू होने वाली श्रृंखला से पहले एक अभ्यास मैच खेलेगी। दस सितंबर तक चलने वाली इस श्रृंखला के सभी मैच शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।टीम इसके बाद पाकिस्तान रवना होगी जहां रावलपिंडी और लाहौर में उसे क्रमश: तीन एकदिवसीय और पांच और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखलाएं खेलनी है।न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रतिबद्धता वाले कई खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है, इसलिए केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन जैसे खिलाड़ी इन दौरों पर टीम के साथ नहीं होंगे।खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी टीम के सदस्यों में कोविड -19 के मामले आने के बाद मई में आईपीएल सत्र को निलंबित कर दिया गया था। 2021 सत्र के बचे हुए मैच 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

विश्वक्या बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी? तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह का मिला न्योता

विश्वBangladesh Election Result: कुल 300 सीट और बीएनपी ने 197 सीटें जीतीं?, बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री होंगे तारिक रहमान?, जमात-ए-इस्लामी को केवल 63 सीट

विश्वBangladesh Election Results 2026: खालिदा जिया की पार्टी BNP 25 सालों बाद सत्ता वापसी की राह पर, बंपर जीत के साथ तारिक रहमान का पीएम बनना तय; जानें 10 मुख्य बातें

क्रिकेटएसए20 खेलते चोटिल हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मौका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!