लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड ने भारत के चार विकेट निकालकर वापसी की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:18 IST

Open in App

साउथम्पटन, 20 जून न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने अच्छी तरह से जाल बिछाकर भारत के कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे सहित चार बल्लेबाजों को रविवार को यहां सुबह के सत्र में पवेलियन भेजकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के तीसरे दिन अपनी टीम को वापसी दिलायी।

भारत ने तीसरे दिन लंच तक सात विकेट पर 211 रन बनाये हैं। उसने तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में 65 रन जोड़े। परिस्थितियां गेंदबाजों के अनुकूल लग रही हैं और ऐसे में 250 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा।

बादल छाये रहने के कारण बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। काइल जैमीसन (26 रन देकर तीन), ट्रेंट बोल्ट (46 रन देकर एक) और नील वैगनर (40 रन देकर दो) ने परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाया। भारतीय बल्लेबाजों के पास उनकी सीम, स्विंग और शार्ट पिच गेंदों का कोई जवाब नहीं था।

कोहली (142 गेंदों पर 44 रन) अपने कल के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाये। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के उनके साथी जैमीसन ने उन्हें काफी परेशानी में डाला। कोहली ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती प्रत्येक गेंद को छोड़ा, लेकिन कीवी टीम ने उनके खिलाफ बहुत अच्छी तरह से जाल बिछाया।

बोल्ट और जैमीसन ने ऑफ स्टंप से बाहर गेंद करना जारी रखा और कोहली भी उनकी रणनीति भांपकर इन गेंदों को छोड़ते रहे। ऐसे में जैमीसन की बेहतरीन लेंथ से की गयी गेंद उनके पैड से टकरायी और अंपायर की उंगली उठ गयी। विराट कोहली ने इस पर डीआरएस भी गंवाया।

ऋषभ पंत (चार) ने 19 गेंद तक कोई रन नहीं बनाया और फिर मिडविकेट पर चौका जड़ा। इसके दो गेंद बाद जैमीसन की कोण लेती गेंद पर उन्होंने ड्राइव करने के प्रयास में तीसरी स्लिप में टॉम लाथम को कैच दे दिया।

कोहली के साथ 61 रन की साझेदारी टूटने के बाद रहाणे (119 गेंदों पर 49 रन) को लग गया था कि रन गति तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले। उन्होंने नील वैगनर की गेंद पर गलत टाइमिंग से पुल किया लेकिन बच गये। वैगनर ने फिर शार्ट पिच गेंद की और इस बार उन्होंने स्क्वायर लेग पर लाथम को कैच दे दिया। रहाणे पुल शॉट खेलने के जाल में फंसकर अर्धशतक से चूक गये।

रविचंद्रन अश्विन (27 गेंदों पर 22 रन) ने कुछ उपयोगी रन बनाये लेकिन लंच से ठीक पहले टिम साउदी (64 रन देकर एक) ने उनका विकेट निकाल दिया। लंच के समय रविंद्र जडेजा 15 और इशांत शर्मा दो रन पर खेल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!