लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड के स्टार आर्यन रोबेन ने फुटबॉल से संन्यास लिया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:59 IST

Open in App

लंदन, 15 जुलाई (एपी) नीदरलैंड के विंगर आर्यन रोबेन ने गुरूवार को दूसरी बार फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।

वर्ष 2019 में बायर्न म्यूनिख छोड़ने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था लेकिन फिर 2020 में उन्होंने अपने शुरूआती दिनों के क्लब ग्रोनिंगेन के लिये वापसी की और एक से ज्यादा सत्र में उसके लिये खेले।

रोबेन ने पीएसवी ऐंधोवेन में अपने पहले सत्र में अर्डिविसी खिताब जीता इसके बाद दो प्रीमियर लीग खिताब, दो लीग कप और चेल्सी के साथ एफए कप हासिल किया। रियाल मैड्रिड के साथ उन्होंने ला लिगा ट्राफी जीती।

रोबेन ने सबसे ज्यादा सफलतायें बायर्न म्यूनिख के साथ हासिल कीं, जिसमें उन्होंने आठ बुंदेसलीगा खिताब, पांच जर्मन कप और चैम्पियंस लीग ट्राफी जीतीं।

क्लब के साथ इन सफलताओं के अलावा रोबेन ने नीदरलैंड के लिये 96 मैच खेले और 2010 विश्व कप के फाइनल में पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!