लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा को थकान और बुखार के कारण बीच में छोड़ना पड़ा स्वागत समारोह

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:50 IST

Open in App

स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को पानीपत के पास अपने गांव में तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर जश्न मनाने के लिए आयोजित स्वागत समारोह को थकान और ‘ हलके’ बुखार के कारण  बीच में ही छोड़ने के लिये मजबूर होना पड़ा।  चोपड़ा एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक पदक जीतने के बाद पिछले सोमवार को स्वदेश लौटे है। यह 23 साल का खिलाड़ी इसके बाद से कई स्वागत समारोहों में शामिल हुआ जिससे उनके शरीर को आराम नहीं मिल सका। चोपड़ा के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अच्छे आराम के बाद उनकी तबियत ठीक हो जानी चाहिए। उन्होंने एहतियात के तौर पर इस स्वागत समारोह को बीच में छोड़ दिया।वह मंगलवार को पानीपत से लगभग 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव खंडरा लौटे जहां स्थानीय लोगों के उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सूत्र ने कहा, ‘‘ जब उनका काफिला स्वागत समारोह में पहुंचा तो वहां बड़ी संख्या में लोग आए थे। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में उन्हें समय लगा।’’सूत्र ने कहा, ‘‘ समारोह के बीच में ही वह थका हुआ महसूस कर रहे थे और उन्हें हल्का बुखार होने लगा। इसलिए, उन्होंने समारोह छोड़ दिया और पास के एक घर में आराम किया।’’उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ अफवाहें हैं कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन  ऐसा नहीं है। वह ठीक हैं, यह कोई गंभीर मामला नहीं है। तोक्यो से आने के बाद कई कार्यक्रमों में बिना रुके भाग लेने के कारण वह थकान महसूस कर रहे हैं। वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर किसी और के घर में आराम कर रहे हैं।’’जब यह पूछा गया कि चोपड़ा अपने घर क्यों नहीं गये तो उन्होंने कहा, ‘‘ वह निश्चित तौर पर घर जाएंगे, लेकिन वह मीडिया सहित लोगों की भीड़ नहीं चाहते।’’चोपड़ा के तोक्यो से लौटने के बाद उन्हें और अन्य ओलंपिक पदक विजेताओं को खेल मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया। अगले दिन, उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में भाग लिया।उसके बाद चोपड़ा को तेज बुखार हो गया और गुरुवार तथा शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सरकारों द्वारा आयोजित सम्मान समारोहों में वह भाग लेने से चूक गए। उनका कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया था, लेकिन उसका नतीजा नेगेटिव आया था। उन्होंने हालाँकि,भारतीय ओलंपिक दल के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा आयोजित हाई-टी (शाम का जलपान) कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रविवार को चोपड़ा उन तोक्यो ओलंपियनों में शामिल थे, जिन्होंने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया था। शाम को, वह भारतीय ओलंपिक संघ  द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर भारत के ओलंपिक दल से नाश्ते पर मुलाकात की जिसमें चोपड़ा भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!