लाइव न्यूज़ :

Neeraj Chopra Asian Games: 88.88 मीटर के साथ स्वर्ण, भाला फेंक में चोपड़ा ने किया कमाल, जेना को रजत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2023 18:51 IST

Neeraj Chopra Asian Games: नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक ने अभूतपूर्व गौरव और स्वर्ण पदक दिलाया। 2022 में डायमंड लीग का ताज और 2023 में विश्व खिताब के साथ अपनी ट्रॉफी पूरी की।

Open in App
ठळक मुद्देचोपड़ा ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कब्जा किया है। चोपड़ा ने एथलेटिक्स में सभी पदक जीत लिए! 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खिताब जीते।

Neeraj Chopra Asian Games: भारत के नीरज चोपड़ा ने एशियाई खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीत लिया है। चोपड़ा ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कब्जा किया है। चोपड़ा ने एथलेटिक्स में सभी पदक जीत लिए! 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खिताब जीते।

टोक्यो ओलंपिक ने अभूतपूर्व गौरव और स्वर्ण पदक दिलाया। 2022 में डायमंड लीग का ताज और 2023 में विश्व खिताब के साथ अपनी ट्रॉफी पूरी की। 2023 में हांगझू खेलों में चोपड़ा जीत हासिल कर विपक्षी खिलाड़ी को चेतावनी दे दी। चोपड़ा लगातार गोल्ड अपनी झोली में डाल रहे हैं। 

ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ 88 . 88 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई खेलों की भालाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि किशोर जेना ने 87 . 54 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया।

भालाफेंक स्पर्धा में मुकाबला दोनों भारतीयों के ही बीच था और जेना ने एक समय 86 .77 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ बढ़त भी बना ली थी लेकिन पिछली बार के चैम्पियन चोपड़ा ने अपने चौथे थ्रो पर 88 . 88 मीटर फेंककर फिर बढ़त बना ली।

चोपड़ा ने 82.38 , 84.49, 88.88 और 80 . 80 मीटर के थ्रो फेंके। उनका तीसरा और छठा थ्रो फाउल रहा । वहीं जेना ने 81.26, 79.76, 86.77 और 87.54 के थ्रो फेंके । उनका पांचवां और छठा थ्रो फाउल रहा। जापान के डीन रौड्रिक गेंकी ने 82 . 68 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। 

टॅग्स :एशियन गेम्सनीरज चोपड़ाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!