लाइव न्यूज़ :

सिंधू के उत्साह बढ़ाने से मेरे आंसू निकल आये : ताइ जु

By भाषा | Updated: August 2, 2021 09:13 IST

Open in App

तोक्यो, दो अगस्त विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी ताइ जु यिंग ने महिलाओं के एकल फाइनल में हारने के बाद खुलासा किया कि भारतीय स्टार पी वी सिंधू ने पदक वितरण समारोह में उनका हौसला बढ़ाया था जिससे उनके आंसू निकल आये थे।

अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रही ताइ जु आखिरकार पदक जीतने में सफल रही। उन्हें फाइनल में चीन की चेन यू फेई के हाथों 18-21, 21-19, 18-21 से हार के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

रियो ओलंपिक में पांच साल पहले सिंधू ने स्पेन की कारोलिना मारिन से हारकर रजत पदक हासिल किया था और यह भारतीय जानती थी कि विश्व की नंबर एक खिलाड़ी कैसा महसूस कर रही है।

ताइ जु ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘मैच के बाद मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट थी। बाद में सिंधू आयी और उसने मुझे गले लगा दिया। उसने मुझसे कहा, ‘मैं जानती हूं कि तुम असहज हो और तुम बहुत अच्छा खेली लेकिन आज तुम्हारा दिन नहीं थी। इसके बाद उसने मुझे अपनी बांहों में भर दिया और कहा कि वह इस अहसास से वाकिफ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से हौसला बढ़ाने से मेरे आंसू निकल आये। मैं वास्तव में दुखी थी क्योंकि मैंने सही में कड़ी मेहनत की थी। आपके सहयोग और प्रोत्साहन के लिये फिर से आभार। मेरा साथ देने के लिये आभार। ’’

ताइ जु ने शनिवार को सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू को 21-18, 21-12 से हराया था। सिंधू ने चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!