लाइव न्यूज़ :

मुश्ताक अली ट्रॉफी : दिल्ली ने मुंबई को हराया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार शुरूआत करते हुए सोमवार को ग्रुप ई में मुंबई को 76 रन से हरा दिया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने नीतिश राणा के 37 गेंद में 74 रन की मदद से चार विकेट पर 206 रन बनाये । इसके बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान के तीन विकेट की बदौलत मुंबई को मात्र 130 रन पर आउट कर दिया ।

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 23 और हितेन दलाल ने 24 रन बनाये । दोनों ने पहले चार ओवर में 38 रन जोड़े । धवन हालांकि अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके । एक समय दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 56 रन था ।

हिम्मत सिंह (32 गेंद में 53 रन) और राणा ने हालांकि तीसरे विकेट के लिये 122 रन जोड़कर दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाया । राणा ने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाये जबकि सिंह ने तीन चौके और चार छक्के जड़े ।

मुंबई की आधी टीम 52 रन पर पवेलियन लौट गई । मुंबई के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (0) , आदित्य तारे (3), सूर्यकुमार यादव (सात) , सिद्धेश लाड (चार) और सरफराज खान (15) सस्ते में आउट हो गए ।

हरफनमौला शिवम दुबे ने 42 गेंद में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने दो विकेट लिये ।

एक अन्य मैच में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को छह विकेट से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!