लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू में जज्बा दिखाएगा 70 साल का ये धावक, जीत चुका है तीन गोल्ड मेडल

By IANS | Updated: February 21, 2018 18:16 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर के 70 साल के बुजुर्ग धावक मोतीलाल चौरसिया पहुंच गए हैं।

Open in App

बांदा, 21 फरवरी। जोश और जज्बा कायम हो तो उम्र आड़े नहीं आती। इस कहावत को सच करने के लिए बेंगलुरू में बुधवार से शुरू होने वाली पांच दिवसीय राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के बांदा शहर के 70 साल के बुजुर्ग धावक मोतीलाल चौरसिया पहुंच गए हैं।

बांदा शहर के मुहल्ला कालवनगंज के बुजुर्ग धावक मोतीलाल चौरसिया की एक सड़क दुर्घटना में एक पैर की हड्डी टूट गई थी। लेकिन हौसले के मजबूत मोतीलाल ने हिम्मत का परिचय देते हुए पिछले माह कानपुर में 27वीं प्रादेशिक मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100, 200 मीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ में तीन स्वर्ण पदक जीते।

मोतीलाल ने हाल ही में अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया है और अब उन्हीं बूढ़ी आंखों से राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने का सपना देख रहे हैं। वह बांदा के पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज में 1976 से 78 तक स्पोर्ट्स चैंपियन और बाद में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के भी चैंपियन रह चुके हैं।

बुजुर्ग धावक चौरसिया ने बेंगलुरू से फोन पर बुधवार को कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बुंदेलखंड में जोश और जज्बे की कमी नहीं है। उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत कर बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश की जनता को सौंपें। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप को जीतने के बाद वह विश्व पटल पर भारत की बूढ़ी हड्डी का दम दिखाना चाहेंगे।

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम