लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 मई कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बाद भी रविवार को ‘स्थिर हालत’ में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

भारत के 91 साल के इस पूर्व महान खिलाड़ी को परिवार के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जबकि 82 साल की उनकी पत्नी निर्मल कौर को शनिवार रात को ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से जारी जानकारी के मुताबिक कोविड-19 से जूझ रही उनकी पत्नी निर्मल कौर को शनिवार को ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ने के बाद आईसीयू में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर है।

अस्पताल ने बताया, ‘‘ परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को आज स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह ऑक्सीजन और पोषण संबंधी सपोर्ट पर है।’’

भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर के बारे में अस्पताल ने बताया, ‘‘ मिल्खा सिंह की पत्नी को ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते बीती रात आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।’’

अस्पताल ने पहले बताया था कि दोनों का कोविड-19 निमोनिया का इलाज चल रहा है।

पिछले बुधवार (19 मई) को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है।

मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया।

एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!