लाइव न्यूज़ :

माराडोना को श्रृद्धांजलि देने के लिये जर्सी उतारने पर मेस्सी पर जुर्माना

By भाषा | Updated: December 3, 2020 13:17 IST

Open in App

बार्सीलोना, तीन दिसंबर (एपी) डिएगो माराडोना को श्रृद्धांजलि देने के लिये अपनी जर्सी उतारने वाले लियोनेल मेस्सी पर 600 यूरो (720 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है ।

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की प्रतिस्पर्धा समिति ने रविवार को स्पेनिश लीग में ओसासुना पर बार्सीलोना की 4 . 0 से जीत के बाद यह जुर्माना लगाया ।

अर्जेंटीना के स्टार मेस्सी ने गोल करने के बाद बार्सीलोना की जर्सी उतारकर माराडोना के पुराने

क्लब नेवेल्स ओल्ड ब्वायज की जर्सी पहनी । इसके बाद दोनों हाथ आसमान में उठाकर चुंबन दिया ।

मैच के बाद मेस्सी ने अपनी इस तस्वीर के साथ माराडोना की तस्वीर पोस्ट करके लिखा ,‘‘ फेयरवेल , डिएगो ।’’

माराडोना का पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

महासंघ ने बार्सीलोना पर भी 180 यूरो का जुर्माना किया । मेस्सी को इसके लिये पीला कार्ड भी देखना पड़ा । वह और क्लब इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!