लाइव न्यूज़ :

मेंडोंका ने हंगरी में जीत के साथ दूसरा जीएम नार्म हासिल किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:57 IST

Open in App

चेन्नई, 18 नवंबर युवा भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका हंगरी में एक दौर बाकी रहते जीएम (ग्रैंडमास्टर) शतरंज टूर्नामेंट में जीत के साथ प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर उपाधि के और करीब पहुंच गये।

गोवा के 14 साल के इस खिलाड़ी ने सोमवार देर शाम को बुडापेस्ट में ‘फर्स्ट सैटरडे जीएम नवंबर 2020’ जीत के साथ ही 21 दिन के अंदर दूसरी बार ग्रैंडमास्टर नार्म (मानक) को हासिल किया। उन्हें अब जीएम उपाधि हासिल करने के लिए एक और नार्म की जरूरत है।

मेंडोंका (ईएलओ रेटिंग 2516) ने एक दौर बाकी रहते 7.5 अंक के साथ खिताब पक्का कर लिया। वह टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहे और इस दौरान उन्होंने दो ग्रैंडमास्टरों को हराया। इस चैम्पियनशिप के नौ दौर में उन्होंने छह जीत दर्ज की जबकि तीन मुकाबले ड्रा रहे।

इससे पहले उन्होंने अक्टूबर में हंगरी में रिगो शतरंज अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का खिताब जीतकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम नार्म हासिल किया था।

इस जीत के बाद उन्होंने बुडापेस्ट से पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ एक दौर का खेल बाकी रहते टूर्नामेंट में जीत और नार्म हासिल करने के अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!