लाइव न्यूज़ :

मार्श ने ‘शानदार छह सप्ताह’ के लिये चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 12:16 IST

Open in App

दुबई, 15 नवंबर आस्ट्रेलिया के आलराउंडर मिशेल मार्श ने उन्हें शीर्ष क्रम में भेजकर टी20 विश्व कप में ‘शानदार छह सप्ताह’ देने के लिये देश के चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

चोटों से जूझते रहने के कारण अक्सर आलोचनाओं का सामना करने वाले मार्श ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत में 50 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीतने में सफल रहा।

टी20 विश्व कप के छह मैचों में 61 से अधिक की औसत से 185 रन बनाने वाले 31 वर्षीय मार्श ने कहा कि चयनकर्ताओं का उन्हें तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला आखिर में सही साबित हुआ।

मार्श ने मैच के बाद कहा, ‘‘लगभग छह महीने पहले कोचिंग स्टाफ मेरे पास आया और कहा कि मैं इस टूर्नामेंट और श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा। मैं यह सुनकर खुशी से उछल पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने स्वदेश में पर्थ स्कोरचर्स के लिये यह भूमिका निभायी थी लेकिन मुझे बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर लाने के लिये मैं आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं।’’

मार्श ने कहा, ‘‘मैं इस टीम में अपनी भूमिका निभाना पसंद करता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि बहुत से लोग ऐसी बात करते हैं लेकिन मेरे पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिये अभी शब्द नहीं हैं। इस टीम के साथ क्या शानदार छह सप्ताह रहे। मैं उसे (टीम को) दिलोजान से चाहता हूं और हम विश्व चैंपियन हैं।’’

कप्तान आरोन फिंच के तीसरे ओवर में आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे मार्श ने डेविड वार्नर (53) के साथ 92 रन जोड़े और फिर ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 28) के साथ 39 गेंदों पर 66 रन की अटूट साझेदारी की। इससे आस्ट्रेलिया ने 173 रन का लक्ष्य सात गेंद शेष रहते ही हासिल कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!