लाइव न्यूज़ :

वायरस के डर को भगाकर एक साल में अपनी पहली प्रतियोगिता के लिये तैयार है मैरीकोम

By भाषा | Updated: February 22, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी कोरोना वायरस के डर ने भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरीकोम में प्रतिस्पर्धा की तीव्र इच्छा जगा दी है और वह अब पिछले एक साल में अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने के लिये तैयार हैं।

इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 2020 में अधिकतर समय घर में ही अभ्यास किया और डेंगू से उबरने के बाद पिछले महीने ही उन्होंने 15 दिन के लिये बेंगलुरू में शिविर में हिस्सा लिया था।

वह पिछले साल जोर्डन में एशियाई क्वालीफायर्स के जरिये तोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के बाद अब वह स्पेन में बोक्साम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के जरिये पहली बार रिंग में उतरेगी। यह टूर्नामेंट अगले सप्ताह शुरू होगा।

मैरीकोम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं यात्रा करने से डर रही थी और मैं बेहद सतर्क और चिंतित थी लेकिन आप कब तक डरकर जी सकते हो। किसी न किसी मोड़ पर तो इसे रोकना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी वायरस से बचने के लिये समझदार होना चाहिए और मैं अपनी तरफ से यही प्रयास कर रही हूं। मास्क पहन रही हूं और हमेशा की तरह स्वच्छता बनाये रखने पर ध्यान दे रही हूं। लेकिन इससे डरते रहना जैसे कि मैं लंबे समय तक डरती रही, शायद ऐसा नहीं होना चाहिए।’’

महामारी के कारण मैरीकोम इससे पहले अभ्यास के लिये विदेशी दौरों पर जाने से बचती रही लेकिन अब वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके आठ अन्य मुक्केबाजों के साथ एक से सात मार्च तक कैस्टीलोन में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। भारतीय टीम के इस सप्ताहांत रवाना होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!