लाइव न्यूज़ :

जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप के पहले दिन बने कई रिकार्ड

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:40 IST

Open in App

बेंगलुरू, 19 अक्टूबर कर्नाटक के आर संभव ने सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप के पहले दिन मंगलवार को यहां 200 मीटर फ्रीस्टाइल में भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज का रिकार्ड तोड़ा।

संभव ने एक मिनट 53.41 सेकेंड का समय निकालकर नटराज का एक मिनट 53.54 सेकेंड का तीन साल पुराना रिकार्ड अपने नाम किया।

कर्नाटक के अनीश एस गौड़ा 1:53.54 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि महाराष्ट्र के वेदांत माधवन (1:55.93) ने कांस्य पदक जीता।

लड़कों के 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में बंगाल के स्वदेश मंडल और कर्नाटक के सोहन गांगुली ने क्रमश: दो मिनट 08.88 सेकेंड और दो मिनट 09.05 सेकेंड का समय लेकर पिछले राष्ट्रीय रिकार्ड को पीछे छोड़ा। पिछला रिकार्ड महाराष्ट्र के नील राय ने 2018 में 2:10.26 का समय लेकर बनाया था।

लड़कियों के 200 मीटर फ्रीस्टाइल में कर्नाटक की धीनिधि देसिंघु ने दो मिनट 14.94 सेकेंड के साथ 11 साल पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!