लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर ने सम्मान समारोह विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरा अपमान नहीं हुआ'

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2018 10:29 IST

मनु भाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स -2018 में हिना सिद्धू जैसी अनुभवी निशानेबाज को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: भारत की नई शूटिंग सनसनी और हाल में कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने कहा है कि उनका कोई अपमान नहीं हुआ है। पूरा विवाद हरियाणा में एक सम्मान समारोह से जुड़ा है जिसमें कुछ वीवीआईपी लोगों के आने के बाद 16 साल की मनु भाकर अपनी सीट छोड़कर जमीन पर बैठ गई थीं।

समारोह की तस्वीर के सामने आने के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मनु भाकर का अपमान हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार मनु ने खुद ही इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मेरा अपमान नहीं हुआ है। मेरे गांव के कुछ बड़े लोग आए थे और मैं खड़ी हो गई। जब कोई भी आम आदमी खुद से उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलता है तो क्या करता है? क्या वे बैठा रहता है? अगर मैंने उनके सामने जमीन पर बैठने का फैसला किया तो मैंने कुछ भी गलत नहीं किया।'

भाकर ने साथ ही कहा, 'कुछ भी सनसनीखेज खबरों की खोज में पत्रकार क्यों किसी भी हद तक चले जाते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वे तभी ऐसा करते हैं जब उन्हें कोई खबर नहीं मिलती। इस तरह के गलत प्रोपोगैंडा को रोकना चाहिए।'   

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए लगातार चर्चा में रहने वाली मनु ने कॉमनवेल्थ गेम्स -2018 में हिना सिद्धू जैसी अनुभवी निशानेबाज को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। हिना को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

सम्मान समारोह से जुड़े विवाद पर मनु के पिता ने भी कहा है कि उनकी बेटी का कोई अपमान नहीं हुआ और उसने खुद से बड़े उम्र के लोगों के आने पर खुद कुर्सी छोड़ दी थी और इसके लिए मनु की प्रशंसा होनी चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हाल में खत्म हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के लिए काफी अच्छा रहा। भारत ने इन खेलों में 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज सहित कुल 66 मेडल अपने नाम किए।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजीगोल्ड मेडलहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!