लाइव न्यूज़ :

मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय टेबल टेनिस शिविर से जुड़ने को तैयार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ने और मिश्रित युगल के अपने जोड़ीदार शरत कमल के साथ अभ्यास करने के लिये तैयार हो गयी है जिससे भारतीय टीम की ओलंपिक तैयारियां पटरी पर आने की संभावना है।

इससे पहले मनिका और जी साथियान दोनों ने शिविर में भाग लेने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने क्रमश: पुणे और चेन्नई में अपने प्रशिक्षकों के साथ अभ्यास करने को प्रा​थमिकता दी थी।

साथियान की 20 जून से शुरू होने वाले शिविर से जुड़ने को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है लेकिन मनिका ने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) को सूचित किया है कि वह अपने निजी कोच सन्मय परांजपे के साथ सोनीपत आने के लिये तैयार है।

टीटीएफआई के सलाहकार एमपी सिंह ने पीटीआई—भाषा से कहा, ''उसने शिविर में भाग लेने के लिये हामी भर दी है। हम इसकी सराहना करते है। हमें शिविर के लिये भारतीय खेल प्राधिकरण की भी मंजूरी मिल गयी है। ''

उन्होंने कहा, ''हमारी सबसे अच्छी संभावना मिश्रित युगल में है इसलिए मनिका और शरत की तैयारियां बेहद महत्वपूर्ण हैं। उम्मीद है कि इस शिविर से उन्हें काफी फायदा मिलेगा। ''

मनिका, शरत और साथियान के अलावा सुतिर्था मुखर्जी ने भी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। ओलंपिक खेलों में यह पहला अवसर होगा जबकि भारत के चार खिलाड़ी टेबल टेनिस में देश का प्रतिनिधि​त्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!