मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो कोरोना वायरस पॉजिटिव

By भाषा | Published: January 22, 2021 10:50 AM2021-01-22T10:50:44+5:302021-01-22T10:50:44+5:30

Manchester City striker Sergio Aguero Corona virus positive | मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो कोरोना वायरस पॉजिटिव

मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो कोरोना वायरस पॉजिटिव

मैनचेस्टर, 22 जनवरी (एपी) मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क के रूप में पहचान होने के बाद अर्जेन्टीना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एगुएरो पहले ही पृथकवास में थे।

एगुएरो ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘मेरे अंदर कुछ लक्षण दिख रहे थे और इससे उबरने के लिए मैं डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’’

सिटी की ओर से रिकॉर्ड गोल दागने वाले एगुएरो मौजूदा सत्र में सिर्फ तीन मैचों में खेल पाए हैं। वह जून में सर्जरी के कारण पिछले सत्र के अंत और मौजूदा सत्र के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे। अक्टूबर में उनकी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Manchester City striker Sergio Aguero Corona virus positive

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे