लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी ने लीड्स को 7-0 से करारी शिकस्त दी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 10:00 IST

Open in App

लंदन, 15 दिसंबर (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने किसी शीर्ष स्ट्राइकर के बिना भी सात गोल दागे और लीड्स यूनाईटेड को 7-0 से हराकर अपनी लगातार सातवीं जीत से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष पर अपनी जगह मजबूत की।

केविन डि ब्रूएनी ने दो गोल किये जबकि फिल फोडेन, जैक ग्रीलिश, रियाद महारेज, जॉन स्टोन्स और नाथन एके ने एक – एक गोल किया जिससे मौजूदा चैंपियन टीम ने अपने खिताब के बचाव की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये।

इस जीत से सिटी 17 मैचों में 41 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान की टीम लिवरपूल (16 मैचों में 37) से चार अंक आगे हो गयी है। चेल्सी 36 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

दनादन गोल करने से सिटी ने गोल अंतर भी कम कर दिया है। लिवरपूल का गोल अंतर 33 और सिटी का 31 है।

इस बीच एक अन्य मैच में एस्टन विला ने नोर्विच सिटी को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से जैकब रैम्से और ओली वाटकिन्स ने गोल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!