लाइव न्यूज़ :

मामेदोव ने गाशिमोव मेमोरियल शतरंज में आनंद को हराया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:36 IST

Open in App

बाकू (अजरबैजान), 18 दिसंबर भारतीय धुरंधर विश्वनाथन आनंद को सातवें वुगार गाशिमोव मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के पहले दिन निचली रैंकिंग वाले ग्रैंडमास्टर रऊफ मामेदोव ने आर्मोगेडोन में हरा दिया ।

टूर्नामेंट में फेबियानो कारूआना, सर्जेइ कर्जाकिन और शखरियार मामेदियारोव जैसे दिग्गज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

पूर्व विश्व चैम्पियन आनंद ने अजरबैजान के मामेदोव को दो गेम के रैपिड मिनी मैच के पहले गेम में हराया लेकिन दूसरा हार गए । मामेदोव ने आर्मागेडोन (इसमें सफेद मोहरों से पांच मिनट और काले मोहरों से चार मिनटमिलते हैं । साठ चालों के बाद हर चाल पर तीन सेकंड बढते जाते हैं) जीता ।

हंगरी के ग्रैंडमास्टर रिचर्ड रैपोर्ट ने दोनों गेम में कर्जाकिन को हराया । कारूआना और मामेदियारोव ने एक गेम जीता और एक ड्रॉ खेला ।

यह टूर्नामेंट रैपिड और ब्लिटज वर्गों में खेला जायेगा । रैपिड वर्ग के मुकाबले 21 दिसंबर को खत्म होंगे जिसके बाद ब्लिटज शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!