लाइव न्यूज़ :

मालदीव में छुट्टियां बिताने के बाद दुबई पहुंचे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, स्काइडाइविंग का लुत्फ, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2021 17:10 IST

ओलंपिक चैंपियन ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। दुबई में अपने पहले स्काई-डाइविंग अनुभव का आनंद लेते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।भारत के नीरज चोपड़ा और भी एडवेंचर के लिए तैयार हैं।

दुबईः मालदीव में छुट्टियां बिताने के बाद भारत के स्टार और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ादुबई पहुंच गए हैं। क्वालिटी टाइम बिताने के बाद भारत के नीरज चोपड़ा और भी एडवेंचर के लिए तैयार हैं।

ओलंपिक चैंपियन ने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। दुबई में अपने पहले स्काई-डाइविंग अनुभव का आनंद लेते देखा जा सकता है। नीरज ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा: "एयरप्लेन से कुड़ने के पहले डर तो लगा, पर उसके बाद मजा बड़ा आया"।

अनुभव से खुश होकर, 23 वर्षीय ने अपने प्रशंसकों से दुबई में साहसिक कार्य करने के लिए भी कहा। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने जर्मन कोच क्लाउस बार्टोनिट्ज़ को अपने लिए "सर्वश्रेष्ठ" बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह 2024 के पेरिस खेलों में भी अपनी शानदार साझेदारी जारी रखना चाहेंगे।

प्रधानमंत्री के तोहफों की ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा के भाले के लिए सबसे ऊंची बोली लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की बृहस्पतिवार को हुई ई-नीलामी में सरदार पटेल की मूर्ति के लिए सबसे अधिक (140) बोली प्राप्त हुईं जबकि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के भाले के लिए उच्चतम बोली (1.5 करोड़ रुपये) लगी। संस्कृति मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सबसे अधिक बोली प्राप्त करने वाली वस्तुओं में लकड़ी से बनी गणेश प्रतिमा भी शामिल रही जिसके लिए 117 बोलियां लगीं।

इसी तरह, पुणे मेट्रो लाइन के एक स्मृति चिह्न के लिए 104 बोलियां जबकि विजय मशाल के स्मृति चिह्न के लिए 98 बोलियां प्राप्त हुईं। चोपड़ा के स्वर्ण विजेता भाले के बाद भवानी देवी के हस्ताक्षर वाली तलवार के लिए 1.25 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगी।

वहीं, सुमित अंतिल के भाले के लिए 1.002 करोड़ रुपये, तोक्यो 2020 पैरालंपिक दल द्वारा दिए गए ऑटोग्राफ वाले अंगवस्त्र के लिए एक करोड़ रुपये और लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने के लिए 91 लाख रुपये की बोली प्राप्त हुई।

टॅग्स :नीरज चोपड़ादुबईमालदीवहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!