लाइव न्यूज़ :

Luka Modric Euro 2024 stats: 38 वर्ष 289 दिन में गोल कर बना दिया रिकॉर्ड, ऑस्ट्रिया के इविका वास्टिक को पीछे छोड़ा, यहां देखें रिकॉर्ड लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2024 14:13 IST

Luka Modric Euro 2024 stats: 38 वर्षीय रियल मैड्रिड मिडफील्डर ने कमाल किया। संभवत: अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे क्रोएशिया के लुका मोडरिच ने इटली के खिलाफ गोल किया। 

Open in App
ठळक मुद्देLuka Modric Euro 2024 stats: क्रोएशिया की नॉकआउट चरण में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।Luka Modric Euro 2024 stats: अड़तीस वर्ष 289 दिन के मोडरिच ने 55वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा। Luka Modric Euro 2024 stats: यूरो 2008 में पोलैंड के खिलाफ गोल किया तब वह 38 वर्ष 257 दिन के थे।

Luka Modric Euro 2024 stats: क्रोएशिया के लुका मोडरिच ने इतिहास रच दिया। यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। 38 वर्षीय रियल मैड्रिड मिडफील्डर ने कमाल किया। संभवत: अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे क्रोएशिया के लुका मोडरिच ने इटली के खिलाफ गोल किया। दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और उन्हें प्लेयर आफ द मैच पुरस्कार भी मिला लेकिन वह इसका जश्न मनाने के मूड में नहीं थे। इटली के मात्तिया जाकानी ने स्टॉपेज टाइम के आठवें मिनट में गोल कर दिया। इससे क्रोएशिया की नॉकआउट चरण में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। अब उसे दूसरे मैचों के नतीजे पक्ष में आने की दुआ करनी होगी।

अड़तीस वर्ष 289 दिन के मोडरिच ने 55वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागा। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के इविका वास्टिक के नाम था जिन्होंने यूरो 2008 में पोलैंड के खिलाफ गोल किया तब वह 38 वर्ष 257 दिन के थे। क्रोएशिया के लिये 2006 में पदार्पण करने वाले मोडरिच 178 मैच खेल चुके हैं। उन्हें 2018 में बलोन डिओर पुरस्कार भी मिला था।

यूरो 2024: स्पेन ने अल्बानिया को हराया

स्पेन ने अपनी पूरी टीम लगभग बदलने के बावजूद यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में अल्बानिया को 1 . 0 से हराया। नॉकआउट चरण में पहले ही प्रवेश कर लेने के बाद स्पेन के कोच लुईस डे ला फुऐंते ने शुरुआती टीम में दस बदलाव किए। स्पेन ने 2008 के बाद पहली बार ग्रुप चरण के तीनों मैच जीते। स्पेन ने 2008 में खिताब जीता था।

स्पेन के लिये 13वें मिनट में फेरान टोरेस ने गोल किया और स्टॉपेज टाइम में गोलकीपर डेविड राया ने गोल बचाया। पूरे ग्रुप चरण में स्पेन ने एक भी गोल नहीं गंवाया। ग्रुप बी से इटली ने क्रोएशिया से 1 . 1 से ड्रॉ खेलकर अगले चरण में जगह बनाई। अल्बानिया की टीम बाहर हो चुकी है जिसे एक ड्रॉ की ही जरूरत थी। स्पेन को अंतिम 16 का मैच रविवार को कोलोन में खेलना है।

यूरो 2024: क्रोएशिया से 1 . 1 से ड्रॉ के बाद इटली नॉकआउट में

इटली के स्थानापन्न खिलाड़ी मात्तिया जाकानी ने स्टॉपेज टाइम के आखिरी मिनट में गोल करके क्रोएशिया को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका और अपनी टीम को नॉकआउट चरण में जगह भी दिला दी। इससे पहले क्रोएशिया के लिये लुका मोडरिच ने दूसरे हाफ में गोल किया था। इटली को अंतिम 16 में जगह बनाने के लिये ड्रॉ की जरूरत थी जबकि क्रोएशिया को हर हालत में जीत दर्ज करनी थी।

क्रोएशिया के तीन मैचों में दो ही अंक है और अब तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिये उसे बाकी मैचों के नतीजों का इंतजार करना होगा। इटली का सामना अंतिम 16 में शनिवार को स्विटजरलैंड से बर्लिन में होगा। 

टॅग्स :जर्मनीफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!