लाइव न्यूज़ :

लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में होंगे उपकप्तान

By भाषा | Updated: December 18, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनेंगे। बीसीसीआई सूत्रों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।

 रोहित शर्मा को श्रृंखला के लिए विराट कोहली का उत्तराधिकारी बनाया गया था, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये।

राहुल ने अब तक 40 टेस्ट खेले हैं। इस 29 साल के खिलाड़ी ने इस प्रारूप में छह शतकों की मदद से 35.16 की औसत से 2321 रन बनाए हैं। राहुल को भविष्य के भारतीय कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी इसकी पुष्टि की और कहा, ‘‘केएल राहुल तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उप कप्तान होने जा रहे हैं।’’

पीटीआई-भाषा ने 13 दिसंबर को खबर दी थी कि उप-कप्तानी की दौड़ में राहुल सबसे आगे हैं।

अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित को टेस्ट श्रृंखला के लिए उप-कप्तान बनाया गया था लेकिन दौरे से पहले मुंबई में नेट सत्र के दौरान उनकी बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।  इससे उबरने में उन्हें कम से कम तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा।चयनकर्ताओं के लिए फिर से रहाणे को यह जिम्मेदारी देना मुश्किल होता क्योंकि उनकी जगह अंतिम एकादश में पक्की नहीं है। इसके साथ ही ऋषभ पंत को राष्ट्रीय टीम के उप कप्तान के रूप में पदोन्नत किया जाना जल्दबाजी होगी।

राहुल फिलहाल उन चुनिंदा विशेषज्ञ बल्लेबाजों में से एक है जो सभी प्रारूपों में खेलते है।

राहुल की उम्र और अनुभव भी उनके पक्ष में जाती है जो कोहली के बाद लंबे समय तक टीम की बागडोर संभाल सकते है।

यह भी उम्मीद की जा रही है कि राहुल आने वाले दिनों में सीमित ओवर के प्रारूप में उपकप्तान नियुक्त होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की लखनऊ की नयी फ्रेंचाइजी के कप्तान के लिए भी उनके नाम की चर्चा हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!