लाइव न्यूज़ :

Lionel Messi-Barcelona: ‘नैपकिन’ पर करार, आखिर क्या है मेसी और बार्सिलोना से संबंध, क्यों है चर्चा में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2024 13:18 IST

Lionel Messi-Barcelona: ‘बोनहम्स’ ने लियोनेल मेसी के गृह देश अर्जेंटीना के एक प्रतिनिधि होरासियो गैगियोली से करार किया है

Open in App
ठळक मुद्देफुटबॉल के कुछ सबसे शानदार क्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मेसी के साथ करार करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा तैयार की गयी थी। मेरे द्वारा अब तक संभाले गए सबसे रोमांचकारी चीजों में से एक है।

Lionel Messi-Barcelona: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी का स्पेन की क्लब बार्सिलोना के साथ रिकॉर्ड तोड़ करियर एक ‘नैपकिन’ पर लिखे अनुबंध के साथ शुरू हुआ था। यह नैपकिन 300,000 पाउंड (लगभग 3.15 करोड़ रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ नीलामी के लिए तैयार है। ब्रिटेन की नीलामी करने वाली कंपनी  ‘बोनहम्स’ 18 से 27 मार्च तक इस ‘नौपकिन’ के लिए ऑनलाइन बोली का आयोजन करेगी। ‘बोनहम्स’ ने इसके लिए मेसी के गृह देश अर्जेंटीना के उनके एक प्रतिनिधि होरासियो गैगियोली से करार किया है। चौदह दिसंबर 2000 की तारीख वाले इस ‘नैपकिन’ पर गैगियोली, एक अन्य प्रतिनिधि जोसेप मारिया मिंगुएला और बार्सिलोना के तत्कालीन खेल निदेशक कार्ल्स रेक्साच के हस्ताक्षर हैं।

इसमें सैद्धांतिक रूप से मेसी के साथ करार करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा तैयार की गयी थी। इसका उद्देश्य उनके पिता जॉर्ज मेस्सी को आश्वस्त करना था कि यह सौदा पूरा होगा। इसके तुरंत बाद क्लब के साथ अधिक औपचारिक और विस्तृत अनुबंध हुआ था।

‘बोनहम्स’ न्यूयॉर्क में पुस्तकों और पांडुलिपियों के प्रमुख इयान एहलिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह मेरे द्वारा अब तक संभाले गए सबसे रोमांचकारी चीजों में से एक है। हां, यह एक पेपर नैपकिन है, लेकिन यह प्रसिद्ध नैपकिन है जो लियोनेल मेस्सी के करियर की शुरुआत से जुड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसने एफसी बार्सिलोना और मेस्सी के भविष्य को बदल दिया। इसने दुनिया भर के करोड़ों प्रशंसकों को फुटबॉल के कुछ सबसे शानदार क्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

टॅग्स :लियोनेल मेसीफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!