लाइव न्यूज़ :

लियोनेल मेसी पीएसजी से अलग होने के बाद अब किस क्लब से जुड़ेंगे, खुद दिया ये बड़ा अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2023 11:21 IST

लियोनेल मेसी ने कहा है कि अब वे अमेरिकी फुटबॉल क्लब से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे वह इंटर मियामी की तरफ से अमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे।

Open in App

मियामी: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलरलियोनेल मेसी ने पिछले कुछ समय से चल रही अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए बुधवार को खुलासा किया कि वह इंटर मियामी की तरफ से अमेरिका के मेजर लीग सॉकर में खेलेंगे। मेसी का हाल में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से अनुबंध समाप्त हुआ था और उनके सऊदी अरब के किसी क्लब से जुड़ने की अटकलबाजी लगाई जा रही थी। ऐसी भी अटकलें चल रही थीं कि वे दोबारा बार्सिलोना से जुड़ सकते हैं।

बहरहाल, 35 साल के मेसी मियामी से जुड़ने वाले दुनिया के दूसरे स्टार फुटबॉलर होंगे। उनसे पहले इंग्लैंड के डेविड बैकहम भी अमेरिका के इस क्लब की तरफ से खेल चुके हैं। मेसी ने कहा, ‘विश्व कप जीतने और बार्सिलोना में वापसी नहीं कर पाने के बाद अब मेरी बारी है कि मैं अमेरिकी लीग में खेल कर फुटबॉल को एक नए तरीके से जी सकूं।’

बार्सिलोना से 2021 में अलग होने के बाद अगले दो सीजन मेसी ने पीएसजी के साथ गुजारे और शनिवार को उन्होंने इस क्लब के लिए आखिरी मैच खेला। एमएलएस और इंटर मियामी ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की है कि मेसी उनसे जुड़ेंगे। हालांकि अमेरिकी लीग ने कहा कि 'औपचारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम अभी बाकी है।'

मेसी ने एक स्पेनिश अखबार डियारियो स्पोर्ट से कहा, 'मैंने निर्णय लिया है कि मैं मियामी जा रहा हूं, मेरे पास (सौदा) 100 प्रतिशत सील नहीं है या शायद कुछ करना बाकी है, लेकिन हमने वहां अपना रास्ता जारी रखने का फैसला किया है।'

मेसी ने कहा, 'विश्व कप जीतने के बाद और बार्सा नहीं जा पाने के बाद, अब समय आ गया है कि मैं एमएलएस में जाकर एक अलग तरह से फुटबॉल खेलूं और अपने दैनिक जीवन का अधिक आनंद उठा सकूं। जाहिर है उसी जिम्मेदारी और जीतने की इच्छा के साथ, और चीजों को अच्छी तरह से करने के लिए, लेकिन अधिक शांति के साथ।'

टॅग्स :लियोनेल मेसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!