लाइव न्यूज़ :

लेवांटे ने रीयाल मैड्रिड को हराया

By भाषा | Updated: January 31, 2021 12:35 IST

Open in App

बार्सिलोना, 31 जनवरी (एपी) थिबौट कोर्टोइस ने पेनल्टी का बहुत अच्छी तरह से बचाव किया लेकिन इसके बावजूद रीयाल मैड्रिड को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपनी गलतियों का खामियाजा लेवांटे के हाथों हार से चुकाना पड़ा।

लेवांटे ने यह मैच 2-1 से जीता। मौजूदा चैंपियन रीयाल मैड्रिड आठवें मिनट में अडेर मिलिताओ को बाहर भेजे जाने कारण दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था।

जब स्कोर 1-1 से बराबर था तब दूसरे हाफ में कोर्टोइस ने रोजर मार्टी की पेनल्टी को रोका था। मार्टी हालांकि 78वें मिनट में गोल दागने में सफल रहे जो निर्णायक साबित हुआ।

मार्को असेनसियो ने 13वें मिनट में रीयाल को बढ़त दिलायी लेकिन जोस लुईस मोराल्स ने 32वें मिनट में लेवांटे को बराबरी दिला दी थी।

रीयाल अब भी दूसरे स्थान पर है लेकिन उसके 20 मैचों में 40 अंक हैं जबकि एटलेटिको मैड्रिड 18 मैचों में 47 अंक लेकर शीर्ष पर है। लेवांटे इस जीत से 20 मैचों में 26 अंक के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गया है।

रीयाल सोसिडाड और विल्लारीयाल के बीच एक अन्य मैच 1-1 से ड्रा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!