लाइव न्यूज़ :

तोक्यो के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम में लाकड़ा की वापसी, दस खिलाड़ियों का पहला ओलंपिक

By भाषा | Updated: June 18, 2021 12:55 IST

Open in App

बेंगलुरू, 18 जून तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की 16 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम में दस नये चेहरों को जगह दी गई है जबकि चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 खेलने से चूके अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ी की वापसी हुई है ।

हॉकी इंडिया ने अगले महीने होने वाले ओलंपिक के लिये शुक्रवार को भारतीय पुरूष टीम का ऐलान किया । इसमें अनुभवी खिलाड़ियों में गोलकीपर पी आर श्रीजेश , मिडफील्डर मनप्रीत, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंदर कुमार और फॉरवर्ड मनदीप सिंह शामिल हैं जो पहले ओलंपिक खेल चुके हैं ।

अनुभवी प्लेमेकर एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह और रमनदीप सिंह टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं ।

घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर रहे लाकड़ा ने टीम में वापसी की है ।

टीम चयन के बारे में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा ,‘‘ अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन आसान नहीं था क्योंकि सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं । सभी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे और एक टीम के रूप में अच्छा खेल रहे थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्हें पता है कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के क्या मायने होते हैं । अब हम उसी जोश के साथ अभ्यास करते रहेंगे और एक ईकाई के रूप में तोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे ।’’

भारतीय टीम ने ओलंपिक के इतिहास में 11 पदक जीते हैं जिनमें आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल है । भारत ने आखिरी बार हालांकि मॉस्को ओलंपिक 1980 में ओलंपिक पदक जीता था ।

पिछले कुछ साल में भारत ने 2016 और 2018 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी , 2017 एशिया कप और 2019 विश्व सीरिज जीते हैं ।

भारतीय टीम को 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक में पूल ए में गत चैम्पियन अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्पेन और मेजबान जापान के साथ रखा गया है ।

टीम :

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा

मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, सुमित

फॉरवर्ड : शमशेर सिंह , दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!