लाइव न्यूज़ :

ड्रेसिंग रूम में पिता का बैग लेकर आये थे कृणाल पंड्या

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:56 IST

Open in App

पुणे, 24 मार्च इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में पदार्पण करके सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय हरफनमौला कृणाल पंड्या ड्रेसिंग रूम में अपने पिता हिमांशु का ट्रैवल बैग लेकर आये थे ताकि उन्हें अपने करीब महसूस कर सके ।

बुधवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे कृणाल और उनके छोटे भाई हार्दिक पंड्या ने अपने पिता के साथ करीबी रिश्ते के बारे में बात की । उनके पिता का जनवरी में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था ।

कृणाल ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ उनका 16 तारीख को सुबह निधन हुआ और मैं उस दिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहा था । वह अपने कपड़ों का बैग रात में तैयार रखते थे । उनके जूते, पतलून, कमीज और टोपी सब कुछ ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने मैच से पहले वही किया । मैं बड़ौदा से उनका बैग यहां लेकर आया । मुझे पता है कि वह हमारे साथ नहीं है लेकिन वह उस मैच में वही कपड़े पहनते । मैने उस बैग को ड्रेसिंग रूम में रखा ।’’

मैच के बाद आधिकारिक प्रसारक से बात करते हुए कृणाल फफक पड़े जिसके बाद हार्दिक ने उन्हें संभाला ।

कृणाल ने हार्दिक से कहा ,‘‘ मैने यहां तक आने के लिये बहुत मेहनत की है । सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि खुराक, फिटनेस सब कुछ और यह सब उनकी वजह से हुआ । उनका आशीर्वाद हमारे साथ है । मेरे और तुम्हारे लिये यह बेहद भावुक पल है । मुझे भारतीय टीम की कैप तुमसे मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!