लाइव न्यूज़ :

देवदत्त पडिक्कल पृथकवास में, 22 मार्च को कोविड-19 पॉजीटिव हुए थे

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल 22 मार्च को कोविड-19 की जांच में पॉजीटिव आने के बाद से अपने घर में पृथकवास में हैं। उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आईपीएल का 14वां सत्र नौ अप्रैल से गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मैच से शुरू होगा।

आरसीबी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ देवदत्त पडिक्कल 22 मार्च 2021 को कोविड-19 के जांच में पॉजीटिव मिले थे। उसके बाद से वह बेंगलुरु स्थित अपने घर में पृथकवास पर है। आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव होने पर वह आरसीबी के बायो-बबल में शामिल होंगे।’’

इस फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ आरसीबी मेडिकल टीम देवदत्त के साथ संपर्क में है ताकि उनकी सुरक्षा और बेहतर स्वस्थ सुनिश्चित हो सके। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और हम उनके टीम में शामिल होने का इंतजार कर रहे है।’’

बीस साल के पडिक्कल पिछले सत्र में आसीबी के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने 15 मैचों में 473 रन बनाये थे। वह आईपीएल के अपने पहले सत्र में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!