लाइव न्यूज़ :

त्रिपाठी के छक्के से दिल्ली को हराकर केकेआर आईपीएल फाइनल में

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:47 IST

Open in App

शारजाह, 13 अक्टूबर रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे मुकाबले में गेंद दर गेंद पासा पलटता रहा लेकिन एक गेंद बाकी रहते राहुल त्रिपाठी के छक्के के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बना ली जहां सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा ।

आईपीएल के मौजूदा सत्र के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक दूसरे क्वालीफायर में 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को आखिरी दो गेंद में छह रन की जरूरत थी और सामने रविचंद्रन अश्विन के हाथ में गेंद थी । अश्विन इस ओवर में तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लेने के बाद हैट्रिक पर थे लेकिन त्रिपाठी ने पांचवीं गेंद को सीमा के पार पहुंचाकर पहली बार आईपीएल जीतने का दिल्ली का सपना तोड़ दिया ।

केकेआर को फाइनल 15 अक्टूबर को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलााफ खेलना है ।

इससे पहले स्पिनर वरूण चक्रवर्ती की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर केकेआर ने दिल्ली कैपिल्टस को पांच विकेट पर 135 रन पर रोक दिया था ।

जवाब में केकेआर की शुरूआत अच्छी रही और एक समय उसका स्कोर एक विकेट पर 123 रन था लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने दिल्ली को मैच में लौटाया । केकेआर ने 22 गेंद के भीतर सात रन जोड़कर छह विकेट गंवा दिये । दिनेश कार्तिक, कप्तान इयोन मोर्गन, शाकिब उल हसन और सुनील नारायण तो खाता भी नहीं खोल सके ।

आखिरी ओवर में अश्विन ने दो विकेट चटकाकर दिल्ली की जीत लगभग तय कर दी लेकिन त्रिपाठी के छक्के ने पूरी कहानी बदल दी ।

इससे पहले शुभमन गिल (46 गेंद में 46 रन) और वेंकटेश अय्यर (41 गेंद में 55 रन) ने पहले विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की थी ।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे गए दिल्ली के बल्लेबाज धीमी पिच पर जूझते नजर आये जबकि केकेआर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी की । सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 39 गेंद में 36 रन बनाये जबकि श्रेयस अय्यर 27 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे ।

चक्रवर्ती ने 26 रन देकर दो विकेट लिये जबकि लॉकी फर्ग्युसन और शिवम मावी को एक एक विकेट मिला ।

पहले दो ओवर में सात डॉट गेंद के बाद दिल्ली ने तीसरे ओवर में 12 रन निकाले जिसमें पृथ्वी साव ने शाकिब अल हसन को छक्का भी जड़ा ।

धवन ने चौथे ओवर में सुनील नारायण को दो छक्के लगातार लगाये । दिल्ली ने इस ओवर में 14 रन बनाये । चक्रवर्ती ने खतरनाक होती दिख रही इस साझेदारी को तोड़कर साव को पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट किया ।

फर्ग्युसन ने पहले दो ओवर में सिर्फ नौ रन दिये । दिल्ली ने पावरप्ले के ओवरों में एक विकेट पर 38 रन बनाये ।

बीच के ओवरों में मावी, नारायण और चक्रवर्ती ने किफायती गेंदबाजी की । धवन ने दसवें ओवर में एक चौका लगाकर दिल्ली को 65 रन तक पहुंचाया ।

गेंद नीचे की ओर रहने के कारण रन बनाना मुश्किल हो रहा था । ऐसे में मावी ने मार्कस स्टोइनिस को आउट करके दिल्ली को एक और झटका दिया । स्टोइनिस आईपीएल के यूएई चरण में दूसरा ही मैच खेल रहे थे ।

धवन भी 15वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए ।। चक्रवर्ती की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट में शाकिब अल हसन ने डाइव लगाकर उनका कैच लपका ।

दिल्ली के तीन विकेट 15वें ओवर में 83 रन पर गिर चुके थे।कप्तान ऋषभ पंत छह रन बनाकर आउट हो गए । फर्ग्युसन की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने उनका कैच लपका ।

इस बीच 17वें ओवर में चक्रवर्ती की गेंद पर शुभमन गिल ने शिमरोन हेटमायेर का कैच लपका लेकिन वह नोबॉल निकली । दिल्ली ने आखिरी तीन ओवर में 36 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!