लाइव न्यूज़ :

Khelo India Youth Game: 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक खेलो इंडिया युवा खेल, 27 मुकाबले और 10000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग, 8 शहरों में आयोजन, देखें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2023 14:28 IST

Khelo India Youth Game: राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन 11 फरवरी तक जारी रहेगा और इसमें देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 10,000 एथलीट और अधिकारी भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे।इस अवसर पर खेलों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर प्रस्तुति दी जाएगी।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा।

Khelo India Youth Game: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 जनवरी को शाम 7 बजे भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में खेलो इंडिया युवा खेल के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष अतिथि होंगे, जिसमें लगभग 21,000 लोग भाग लेंगे।

इस अवसर पर खेलों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर प्रस्तुति दी जाएगी। आगामी 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों का आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा।

देश भर से आए 10000 से भी ज्यादा एथलीट और अधिकारी हिस्सा लेंगे और कुल 27 खेल के मुकाबले होंगे। खेलो इंडिया के इतिहास में पहली बार वॉटर स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जा रहा है। खेलो इंडिया युवा खेल 2022 के शुभंकर ‘आशा’ और ‘मोगली’ , इसकी स्मार्ट मशाल ‘अमरकंटक’ और थीम गीत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने लांच किए थे।

मशाल का नाम नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के नाम पर रखा गया है जो प्रदेश की जीवनदायिनी नदी भी है। मशाल पर महाकालेश्वर मंदिर, दौड़ता हुआ चीता और ऊपर कमल उकेरा गया है। थीम गीत को मशहूर गायक शान ने आवाज दी है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स वार्षिक बहु-विषयक जमीनी स्तर के खेल हैं जो दो श्रेणियों में आयोजित किए जाते हैं - अंडर -17 स्कूल के छात्रों और अंडर -21 कॉलेज के छात्रों के लिए। सर्वश्रेष्ठ 1000 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए तैयार करने के लिए आठ साल के लिए 5 लाख रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है।

सामान्य खेलों और स्वदेशी खेलों के साथ कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे नए विषयों को भी शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से प्रदेश के सभी जिलों के युवा एवं छात्र-छात्राओं को जोड़ा जायेगा। सभी जी-20 देशों के झंडों के साथ 'वसुधैव कुटुम्बकम' की थीम पर कार्यक्रम पेश किया जाएगा और भव्य आतिशबाजी होगी।

टॅग्स :खेलो इंडिया युवा खेलमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानअनुराग ठाकुरखेलो इंडिया स्कूल गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!