लाइव न्यूज़ :

Junior Women's Asia Cup Hockey 2023: चीनी ताइपै को 11-0 से रौंद एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत, टूर्नामेंट में तीन जीत और एक ड्रॉ खेलकर अपराजेय रहा, इस टीम से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 16:55 IST

Junior Women's Asia Cup Hockey 2023: भारत के लिये वैष्णवी विट्ठल फाल्के (पहला मिनट), दीपिका (तीसरा), अन्नु (10वां और 52वां), रुतुजा दादोसा पिसल (12वां), नीलम (19वां) मंजू चौरसिया(33वां) , सुनेलिता टोप्पो (43वां और 57वां) , दीपिका सोरेंग (46वां) और मुमताज खान (55वां) ने गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देजीत के साथ पूल ए में भारत शीर्ष पर बरकरार है।भारत टूर्नामेंट में तीन जीत और एक ड्रॉ खेलकर अपराजेय रहा। भारतीयों ने पहले ही मिनट से अपना दबदबा बना लिया और लगातार गोल करते रहे।

Junior Women's Asia Cup Hockey 2023: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चीनी ताइपै को आखिरी पूल मैच में 11-0 से हराकर एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ पूल ए में भारत शीर्ष पर बरकरार है।

भारत टूर्नामेंट में तीन जीत और एक ड्रॉ खेलकर अपराजेय रहा। भारत के लिये वैष्णवी विट्ठल फाल्के (पहला मिनट), दीपिका (तीसरा), अन्नु (10वां और 52वां), रुतुजा दादोसा पिसल (12वां), नीलम (19वां) मंजू चौरसिया(33वां) , सुनेलिता टोप्पो (43वां और 57वां) , दीपिका सोरेंग (46वां) और मुमताज खान (55वां) ने गोल दागे।

भारतीयों ने पहले ही मिनट से अपना दबदबा बना लिया और लगातार गोल करते रहे। वैष्णवी ने पहला फील्ड गोल किया जिसके बाद दीपिका ने पेनल्टी को तब्दील किया। अन्नु और रुतुजा ने दो-दो गोल दागे। भारत के पास पहले क्वार्टर में ही चार गोल की बढ़त हो गई।

दूसरे क्वार्टर में नीलम ने गोल किया। तीसरे क्वार्टर में मंजू और टोप्पो ने गोल दागे जबकि आखिरी क्वार्टर में दीपिका, अन्नु, मुमताज और टोप्पो ने एक एक गोल किया। भारत का सामना शनिवार को सेमीफाइनल में जापान या कजाखस्तान से होगा। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाजापानएशिया कप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम