लाइव न्यूज़ :

जूनियर राष्ट्रीय टेनिस : साहेब सोढ़ी उलटफेर करके सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: August 19, 2021 22:06 IST

Open in App

महाराष्ट्र के गैरवरीयता प्राप्त साहेब सोढ़ी ने मध्य प्रदेश के दक्ष प्रसाद को हराकर गुरुवार को यहां राष्ट्रीय जूनियर अंडर-18 क्लेकोर्ट टेनिस चैंपियनशिप में लड़कों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।सोढ़ी के ग्राउंडस्ट्रोक शानदार थे और उन्होंने तीन सेट तक चला यह मुकाबला 6-3, 4-6, 7-6(5) से जीता। हरियाणा के शीर्ष वरीयता प्राप्त चिराग दुहान ने भी तीन सेट तक चले मैच में हरियाणा के ही आठवें वरीय आदित्य नंदाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी। तीसरी वरीयता प्राप्त डेनिम यादव और छठे वरीय योगी पंवार भी अंतिम चार में पहुंच गये हैं। लड़कियों के वर्ग में चोटी की चारों खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। इनमें कर्नाटक की शीर्ष वरीयता प्राप्त रेशमा मारूरी और उनकी बहन तीसरी वरीयता प्राप्त सुशिता मारूरी भी शामिल हैं। महाराष्ट्र की दूसरी वरीय आकांक्षा नितूरे और तमिलनाडु की चौथी वरीयता प्राप्त लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार भी सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलजूनियर राष्ट्रीय टेनिस : शीर्ष वरीय चिराग दुहान दूसरे दौर में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!