लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने तोक्यो ओलंपिक पदकधारियों के लिये नकद पुरस्कार की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:24 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने गुरूवार को भारत के तोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं और उनके सहयोगी स्टाफ के लिये नकद पुरस्कारों की घोषणा की जिसमें देश को ट्रैक एवं फील्ड में पहला पदक दिलाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रूपये की राशि दी जायेगी।

चोपड़ा के स्वर्ण पदक से भारत ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें दो रजत और चार कांस्य पदक भी शामिल थे।

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा जबकि उनके कोच क्लास बार्तोनीट्ज और फिजियोथेरेपिस्ट इशान मारवाहा को 10-10 लाख रूपये दिये जायेंगे। ’’

तोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन भारत का खाता खोलने वाली रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू और देश के लिये रजत पदक जीतने वाले दूसरे पहलवान बने रवि दहिया को 20-20 लाख रूपये जबकि उनके कोचों विजय शर्मा और सतपाल सिंह को पांच-पांच लाख रूपये मिलेंगे।

पहलवान बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को 15-15 लाख रूपये दिये जायेंगे।

बजरंग के कोच एमजारियोस बेनटिनिड्स और फिजियो मनीष छेत्री तथा सिंधू के कोच पार्क ताए सांग को पांच पांच लाख रूपये दिये जायेंगे।

लवलीना के कोच रफाएल बर्गामास्को और संध्या गुरूंग को पांच पांच लाख रूपये दिये जायेंगे।

वहीं 41 साल बाद पहला ओलंपिक पदक जीतने वाली पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों को दो दो लाख रूपये जबकि मुख्य कोच ग्राहम रीड, मुख्य फिजियो और सहायक कोच को एक एक लाख रूपये मिलेंगे।

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक पार्थ जिंदल ने कहा, ‘‘इन भारतीय खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिये इतिहास रच दिया और मुझे पूरा भरोसा है कि हम पेरिस 2024 में भारत से इससे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!