जगलान संयुक्त 24वें स्थान के साथ भारतीय गोल्फरों में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:41 IST2021-11-03T20:41:49+5:302021-11-03T20:41:49+5:30

Jaglan tops Indian golfers with joint 24th spot | जगलान संयुक्त 24वें स्थान के साथ भारतीय गोल्फरों में शीर्ष पर

जगलान संयुक्त 24वें स्थान के साथ भारतीय गोल्फरों में शीर्ष पर

दुबई, तीन नवंबर देर से यहां पहुंचने के कारण अभ्यास दौर में नहीं खेल पाने वाले शुभम जगलान बुधवार को 12वीं एशिया पैसीफिक एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में पहले दिन के खेल के बाद भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर चल रहे हैं।

हरियाणा के 17 साल के जगलान एक अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त 24वें स्थान पर चल रहे हैं।

दुनिया के नंबर एक एमेच्योर खिलाड़ी केइता नाकजिमा और यहां दो बार के चैंपियन यूशिन लिन सहित सात खिलाड़ी चार अंडर 67 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 16 साल के मिलिंद सोनी पार 71 के स्कोर से संयुक्त 34वें स्थान पर हैं। वह मंगलवार रात बीमार थे लेकिन इसका उनके खेल पर असर नहीं दिखा।

भारत के नंबर एक एमेच्योर खिलाड़ी रोहन पाटिल एक ओवर 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 41वें स्थान पर चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jaglan tops Indian golfers with joint 24th spot

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे