लाइव न्यूज़ :

ISSF World Cup: निशानेबाज रिदम ने 29 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया, फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं की और आठवें स्थान पर रहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 18:18 IST

ISSF World Cup: भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में 595 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया और बुल्गारिया की डायना इगोरोवा के 1994 में मिलान में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देफाइनल में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और आठवें स्थान पर रहीं।मार्च में खेले गए विश्वकप में जर्मनी की डोरेन वेनेकैंप ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।बुल्गारिया की डायना इगोरोवा के 1994 में मिलान में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।

ISSF World Cup: भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतियोगिता में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन फाइनल में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और आठवें स्थान पर रही।

रिदम ने 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में 595 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया और बुल्गारिया की डायना इगोरोवा के 1994 में मिलान में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। इस बीच दो बार इगोरोवा के रिकॉर्ड की बराबरी की गई। भोपाल में इस साल मार्च में खेले गए विश्वकप में जर्मनी की डोरेन वेनेकैंप ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

डोरेन ने यहां बाकू में कांस्य पदक जीता, जबकि चीन की फेंग सिक्सुआन ने फाइनल में ईरान की हनियाह रोस्तमियान को पराजित करके विश्वकप में इस स्पर्धा में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने वाली रिदम फाइनल में बाहर होने वाली पहली निशानेबाज थी।

रिदम ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जूनियर वर्ग का 34 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। इससे पहले का रिकॉर्ड रूस की नीनो सालुकवाद्ज़े के नाम था जिन्होंने जगरेब में यूरोपीय चैंपियनशिप में 593 अंक बनाए थे। भारत की मनु भाकर में 2018 में जकार्ता में एशियाई खेलों के दौरान इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

टूर्नामेंट में पहला ऐसा दिन रहा जबकि भारत को एक भी पदक नहीं मिला। रिदम ने जहां 595 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया वहीं भारत की दो अन्य निशानेबाज ईशा सिंह और मनु क्रमश: 582 और 578 अंकों के साथ 13वें और 27वें स्थान पर रहीं। रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही अभिदन्या अशोक पाटिल ने 576 अंक बनाए।

पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भाग ले रहे हैं तीनों भारतीय निशानेबाज फाइनल में जगह नहीं बना पाए। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 586 अंक के साथ 10वें, अखिल श्योराण 585 के स्कोर के साथ 13वें और स्वप्निल कुसले 583 के स्कोर के साथ 22वें स्थान पर रहे। पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के पहले प्रीसिशन क्वालिफिकेशन राउंड के बाद भारत के विजय वीर सिद्धू 293 का स्कोर बनाकर शीर्ष निशानेबाजों में शामिल हैं।

टॅग्स :निशानेबाजीदिल्लीमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!