लाइव न्यूज़ :

ISSF वर्ल्ड कप: 10 मीटर एयर राइफल में दीपक कुमार और अपूर्वी चंदेला ने जीता गोल्ड

By भाषा | Updated: September 2, 2019 22:59 IST

इस नतीजे के साथ भारत का इस साल सभी चार आईएसएसएफ विश्व कप चरण में शीर्ष पर रहना भी तय हो गया, जिसमें एक आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप भी शामिल है।

Open in App

दुनिया की नंबर एक महिला 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और उनके जोड़ीदार दीपक कुमार ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप में भारत के लिए मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथा स्वर्ण पदक जीता। इस नतीजे के साथ भारत का इस साल सभी चार आईएसएसएफ विश्व कप चरण में शीर्ष पर रहना भी तय हो गया, जिसमें एक आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप भी शामिल है।

इसी स्पर्धा के पिछले दो विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाले भारत दो टीम के अंजुम मोदगिल और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। अपूर्वी और दीपक ने एकतरफा फाइनल में चीन के यांग कियान और यू हाओआन को एकतरफा मुकाबले में 16-6 से हराया। क्वालीफाइंग की बाधा पार करने के बाद अपूर्वी और दीपक की जोड़ी आठ निशानेबाजों के दूसरे दौर में 20 व्यक्तिगत शाट के बाद 419.1 अंक के साथ शीर्ष पर रही और फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। चीन की जोड़ी ने 418.7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

अंजुम और दिव्यांश की जोड़ी 418 .0 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही और कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। कांस्य पदक के मुकाबले में अंजुम और दिव्यांश ने हंगरी के एस्टर मेसजारोस और पीटर सिडी को 16-10 से हराया। हंगरी की जोड़ी क्वालीफिकेशन में 418 .6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। भारत के नाम अब चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल सात पदक हो गए हैं।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!