लाइव न्यूज़ :

ISSF World Cup: अभिषेक वर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड, हासिल किया ओलंपिक कोटा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 27, 2019 12:37 IST

Abhishek Verma: भारत के निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने ISSF वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता गोल्ड मेडल

Open in App

भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने शनिवार को बीजिंग में आयोजित हो रहे ISSF वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतते हुए भारत के लिए ओलंपिक में पांचवां कोटा हासिल कर लिया। 

इससे पहले अंजुम मोदगिल, अपूर्वी चंदेला (10 मीटर एयर रायफल), सौरभ चौधरी और दिव्यांश पंवार ने भारत के लिए चार ओलंपिक कोटा सुरक्षित किए थे। 

अभिषेक वर्मा ने 240.7 अंकों के साथ जीता गोल्ड मेडल

अभिषेक वर्मा 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में 242.7 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। रूस के अर्तेम चेरनोसोव ने 240.4 अंकों के साथ सिल्वर और कोरिया के हान सेउंगो ने 220.0 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

अभिषेक वर्मा ने जकार्ता में हुए 2018 एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।  महज तीन साल पहले ही शूटिंग खेल अपनाने वाले अभिषेक वर्मा ने इस इवेंट के फाइनल में शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा।  

युवा सनसनी सौरभ चौधरी ने जो पहले ही दिल्ली वर्ल्ड कप फाइनल में 10 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीतते हुए ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके है, ने 10 मीटर पिस्टल एमक्यएस सेक्शन में भाग लिया, ताकि अभिषेक वर्मा जैसे अन्य निशानेबाजों ओलंपिक कोटा हासिल करने के लिए खेल सकें। 

इस इवेंट के क्वॉलिफिकेशन राउंड में अभिषेक वर्मा 585 (19x) के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। 29 वर्षीय अभिषेक इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र निशानेबाज रहे, शाहजर रिजवी (576) 32वें और अर्जुन सिंह चीमा (571) 54वें स्थान पर रहे। 

टॅग्स :आईएसएसएफ वर्ल्ड कपनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!