लाइव न्यूज़ :

आईओए उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत का निधन

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया।

राजस्थान के पूर्व मंत्री गहलौत अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। उनकी उम्र 70 साल से अधिक थी।

गहलौत भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ के 28 साल तक अध्यक्ष रहे। उन्होंने 2013 तक यह भूमिका निभायी। वह अभी राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष थे।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बयान में कहा, ‘‘आईओए परिवार की तरफ से आईओए उपाध्यक्ष और राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत के असामयिक निधन पर हमारी गहलौत परिवार के प्रति संवेदना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।’’

गहलौत 2017 में चुने गये आईओए के नौ उपाध्यक्षों में से एक थे।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने इस खेल प्रशासक के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे।

मिश्रा ने बयान में कहा, ‘‘मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिये प्रार्थना करता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलौत ने राजनीति और खेल में अहम योगदान दिया।

उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘पूर्व मंत्री और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलौत के निधन पर मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राजनीतिक क्षेत्र एवं खेल जगत में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिसंबर 2024 और मार्च 2025 के बीच 7वीं कक्षा की छात्रा से कई महीने तक बलात्कार, 15 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, 34 वर्षीय आरोपी राजेश अरेस्ट

क्रिकेटIND W vs SL W 1st T20I: विश्व विजेता टीम ने जीत से की शुरुआत, श्रीलंका को 32 गेंद रहते 08 विकेट से हराकर 05 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, स्मृति मंधाना के 4000 रन पूरे

पूजा पाठPanchang 22 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारतश्रीनिवास रामानुजन जयंती: गौरवशाली गणित परंपरा की नजीर

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!