लाइव न्यूज़ :

आईओए अध्यक्ष नरिंद्र बत्रा को उम्मीद, कोरोना के बावजूद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे राष्ट्रीय खेल

By भाषा | Updated: April 8, 2020 10:29 IST

Narinder Batra: भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद गोवा में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे, ये खेल इस साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने हैं

Open in App
ठळक मुद्दे36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 20 अक्टूबर से चार नवंबर तक गोवा में होना हैआईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा को उम्मीद है कि कोरोना के बावजूद ये खेल तय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा हालात के बावजूद 36वें राष्ट्रीय खेल 20 अक्टूबर से चार नवंबर तक गोवा में होंगे। बत्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों के लिये उपयुक्त मंच साबित होगा।

टोक्यो ओलंपिक 2020 कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं। बत्रा ने आईओए के न्यूजलेटर में लिखा,‘'गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेलों का लॉन्च समारोह 31 जनवरी 2020 को हुआ था। मुझे उम्मीद है कि खेल 20 अक्टूबर से चार नवंबर तक जरूर होंगे। इससे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को देश में अच्छी प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि सभी को पता है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में अभूतपूर्व परिस्थिति है। यह कठिन समय है लेकिन हम सभी को साहस और अनुशासन बनाए रखना है।’’ 

कोरोना वायरस का खतरा भारत में भी पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ा है और इसके संक्रमितों की संख्या 5 हजार को पार कर गई है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!