लाइव न्यूज़ :

भारत के अमित खत्री ने विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स में रजत जीता

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:49 IST

Open in App

भारत के अमित खत्री ने शनिवार को यहां विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरूषों की दस किलोमीटर पैदलचाल में रजत पदक जीत लिया। यह भारत का चैम्पियनशिप में दूसरा पदक है, बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दिन चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने कांस्य पदक जीता था । खत्री ने 42 : 17 . 94 मिनट का समय निकाला । वह कीनिया के हेरिस्टोन वेनिओनी से पीछे रहे जिन्होंने 42 : 10 . 84 मिनट में स्वर्ण पदक जीता । खत्री शुरू से बढत बनाये हुए थे लेकिन आखिरी दो चक्कर में कीनियाई धावक ने उन्हें पछाड़ दिया । स्पेन के पॉल मैकग्रा को कांस्य पदक मिला । रोहतक के खत्री ने अपनी रेस के बाद कहा, ‘‘मैंने इस नतीजे की उम्मीद नहीं की थी, पर मैं रजत पदक से खुश हूं। मैं परिस्थितियों से सांमजस्य बिठाने पांच दिन पहले यहां आ गया था, लेकिन ऊंचाई से मुझ पर असर पड़ा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘रेस में कहीं कहीं मैं सही से सांस नहीं ले पा रहा था लेकिन मैं अपने रजत पदक से खुश हूं। ’’ यह इस युवा एथलीट का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। उनके कोच चंदन सिंह ने कहा, ‘‘अमित ज्यादातर रेस में आगे चल रहा था लेकिन कीनिया के एथलीट ने अचानक एक-डेढ़ लैप पहले बढ़त ले ली। अमित स्वर्ण पदक जीत सकता था लेकिन ऊंचे इलाके से असर पड़ा। कीनियाई एथलीट इस तरह की घरेलू परिस्थितियों में ट्रेनिंग कर रहा था जिससे उसे फायदा मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!