लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के कारण बैडमिंटन चैम्पियनशिप से हटी भारतीय महिला टीम

By भाषा | Updated: February 8, 2020 04:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने कोरोना वायरस संक्रमण से डर के चलते शुक्रवार को अपनी महिला बैडमिंटन टीम को आगामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को हटा लिया है।महिला टीम के खिलाड़ियों और उनके माता पिता की चिंताओं के बाद उसे हटाने का फैसला किया गया।

भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण से डर के चलते शुक्रवार को अपनी महिला बैडमिंटन टीम को आगामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप को हटा लिया है लेकिन पुरुष टीम मनीला में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। 

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने 11 से 16 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिये दूसरे स्तर की टीम की घोषणा की थी लेकिन पुरुष टीम में विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी बी साई प्रणीत जैसे खिलाड़ी मौजूद थे।

बाई ने बयान में कहा, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते स्वास्थ्य संबंधित खतरे की आंशका के कारण महिला टीम आगामी बैडमिंटन एशियाई चैम्पियनशिप में नहीं भाग लेगी जो 11 से 16 फरवरी तक फिलीपींस के मनीला में खेली जायेगी।’’

बाई के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने कहा, ‘‘बाई ने मौजूदा हालात की ये चिंतायें बैडमिंटन एशिया से साझा कि क्या ऐहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं। बीए से आश्वासन मिलने के बाद बाई ने भारतीय टीम से बात की तो पुरुष टीम ने यात्रा करने पर सहमति जता दी और अपनी भागीदारी की पुष्टि की। 

हालांकि महिला टीम के खिलाड़ियों और उनके माता पिता की चिंताओं के बाद उसे हटाने का फैसला किया।’’ 

ओलंपिक क्वालीफिकेशन के चलते साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया था जिससे टीम की अगुआई युवा शटलर अस्मिता छालिहा और मालविका बंसोद कर रही थीं। पुरुष टीम नौ फरवरी को मनीला के लिये रवाना होगी। 

टॅग्स :बैडमिंटनकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!