लाइव न्यूज़ :

पदक से चूकने के बावजूद नये भारत को प्रतिबिंबित करती है भारतीय महिला हॉकी टीम : मोदी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 10:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त तोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भले ही टीम पदक से चूक गई हो लेकिन नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहा है ।

भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3 . 4 से हार गई।

मोदी ने मैच के बाद ट्वीट किया ,‘‘ हम महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिबिंबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक में उनकी सफलता से कई युवा लड़कियों को हॉकी खेलने और उसमें अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी । इस टीम पर गर्व है ।’’

मोदी ने कहा कि लोग तोक्यो ओलंपिक में हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन हमेशा याद रखेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया । टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है । भारत को इस टीम पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!