लाइव न्यूज़ :

पलक और पारुल की भारतीय महिला बैडमिंटन जोड़ी ने पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई पलक कोहली और पारुल परमार की महिला युगल जोड़ी शुक्रवार को तोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई कर इन खेलों में जगह बनाने वाली भारत की पहली बैडमिंटन जोड़ी बन गयी।

कोविड-19 महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंध के कारण 18 वर्षीय पलक और अनुभवी पारुल ‘स्पेनिश पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल’ टूर्नामेंट (11-16 मई) में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकीं थी। इस खेल का वैश्विक संचालन करने वाली संस्था बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को ओलंपिक में उनके क्वालीफाई करने की सूचना दी।

पलक और पारूल की जोड़ी ने महिला युगल के पैरा-बैडमिंटन के एलएलतीन-एसयूपांच वर्ग में क्वालीफिकेशन हासिल किया। इस वर्ग को पहली बार पैरालंपिक में शामिल किया गया है।

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे कम उम्र की पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी पलक ने कहा, ‘‘ हमें आज आधिकारिक सूचना मिली और मैं यह खबर सुनकर खुश हूं।’’

इस जोड़ी को विश्व रैंकिंग में छठा स्थान हासिल है। बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग की शीर्ष छह जोड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। स्पेनिश ओपन के पूरा होने के बाद रैंकिंग जारी की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में हम आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत कर रहे है। महामारी के दौरान भी हमने गौरव खन्ना सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण जारी रखा और अपने ध्यान को कभी भटकने नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में आभारी हूं कि हम पैरालंपिक पदक जीतने के प्रयास में पहली बाधा को दूर करने में सफल रहे हैं। हमने अब अपना लक्ष्य पोडियम (शीर्ष तीन स्थान) निर्धारित किया है और हमें अपनी सारी ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित करनी होगी।’’

एसएलतीन-एसएलपांच महिला युगल के बाद पलक को एसयूपांच एकल वर्ग में ओलंपिक टिकट सुनिश्चित होने का इंतजार है। वह विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!