लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स में साड़ी नहीं इस ड्रेस में भारतीय महिला एथलीट आएंगी नजर

By IANS | Updated: February 20, 2018 19:15 IST

भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) तथा अन्य हितधारकों के साथ चर्चा के बाद एथलीट आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App

इसी साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से उद्घाटन और समापन समारोह में भारतीय महिला एथलीट पारंपरिक साड़ी नहीं बल्कि ट्राउजर पहनेंगी। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) तथा अन्य हितधारकों के साथ चर्चा के बाद एथलीट आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यही नहीं, दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी भारतीय महिलाएं इस नए ड्रेस कोड में नजर आएंगी। एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए आईओए एथलीट आयोग के चेयरमैन मालव श्रौफ ने इसकी जानकारी दी। 

आईओए ने हितधारकों और एथलीट प्रतिनिधियों के साथ मिलकर भारतीय महिला एथलीटों के लिए अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह के परिधान को बदलने का फैसला किया। इसके तहत अब महिला एथलीटों को साड़ी और ब्लेजर के बजाए ब्लेजर और ट्राउजर्स में देखा जाएगा। 

आईओए ने अपने एक बयान में कहा कि एथलीटों के लिए यह परिधान अधिक सहज और सही है। इस फैसले के लिए एथलीट आयोग ने आईओए का शुक्रिया अदा किया है। 

 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!