लाइव न्यूज़ :

इंडियन वेल्स टेनिस : दिमित्रोव ने मेदवेदेव को हराया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:11 IST

Open in App

इंडियन वेल्स, 14 अक्टूबर (एपी) ग्रिगोर दिमित्रोव ने बीएनपी परीबस ओपन के चौथे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को 4 . 6, 6 . 4, 6 . 3 से हराकर उलटफेरों का सिलसिला जारी रखा ।

इसके साथ ही इस एटीपी . डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में महिला पुरूष दोनों वर्गों में शीर्ष दो खिलाड़ी बाहर हो चुकेहैं । कैरोलिना प्लिसकोवा तीसरे दौर में हार गई जबकि दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को चौथे दौर में पराजय झेलनी पड़ी ।

इस साल पांचवां खिताब जीतने की कोशिश में जुटे अमेरिकी ओपन चैम्पियन मेदवेदेव ने पहला सेट जीतने के बावजूद मैच गंवा दिया । दूसरी ओर 23वीं रैंकिंग वाले दिमित्रोव ने 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में से किसी खिलाड़ी को हराया है । तब उन्होंने एंडी मर्रे को मियामी में मात दी थी ।

दिमित्रोव पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना आठवीं रैकिंग वाले हुबर्ट हुरकाज से होगा जिन्होंने 19वीं वरीयता प्राप्त एशियन कारात्सेव को 6 . 1, 6 . 3 से हराया ।

महिला वर्ग में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6 . 4, 6 . 2 से मात दी । अब उनका सामना येलेना ओस्टापेंको और अमेरिका की शेल्बी रोजर्स के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा ।

वहीं 11वीं रैंकिंग वाले डिएगो श्वार्त्जमैन, 21वीं रैंकिंग वाले कैमरन नॉरी, 29वीं रैंकिंग प्राप्त निकोलोज बी और अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!